फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: लुटेरों ने धक्का मारा, बाइक ट्रैक्टर से टकराई व्यक्ति की मौत

Wed, 30 Oct 2024 10:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
नकदी छीनकर भाग रहे लुटेरों का पीछा कर रहा था व्यक्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। गांव पीर इस्माइल खां के नजदीक व्यक्ति से नकदी छीनकर भाग रहे लुटेरों ने बाइक को टक्कर मारी जो ट्रैक्टर से जा टकराई, हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। हुआ यूं कि आरोपी पीड़ित से सात हजार रुपये की नकदी छीनकर भाग रहे थे कि उसने इनका पीछा किया तो इन्होंने पीड़ित की बाइक को धक्का मार दिया जो अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से जा टकराई। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ओंकार सिंह वासी हबीब वाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका पिता ज्ञान सिंह बाइक पर घरेलू सामान खरीदने गांव बारेके जा रहा था। जैसे ही गांव इस्माइल खां के पास पहुंचा तो दो आरोपियों ने उसे घेर लिया और जबरदस्ती पिता की जेब में से सात हजार रुपये निकालकर भाग गए। उनके पिता ने उनका पीछा किया। आरोपियों ने उनके पिता की दौड़ती बाइक को धक्का मार दिया। बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। पिता जख्मी हो गए, उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें