फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: पेट्रोल पंप पर लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर दो लाख लूटे, पूरी वारदात सीसीटीवी में हुई कैद

Mon, 08 Dec 2025 11:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर

सार

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना लांबड़ा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला मार्ग पर पेट्रोल पंप पर हथियारबंद लुटेरों ने वारदात को अंजाम देकर एक बार फिर दहशत फैला दी है। काला सिंघा रोड स्थित धालीवाल गेट के पास राज एंड विज पेट्रोल पंप पर लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर बड़ी लूट को अंजाम दिया। नकाबपोश लुटेरे करीब 2 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 8 बजे के करीब नकाबपोश दो लुटेरे पैदल ही पेट्रोल पंप में घुसे। अंदर जाते ही दोनों ने वहां मौजूद कर्मचारियों पर पिस्तौल तान दी और मारपीट करते हुए उन्हें बंधक बना लिया। पंप के कैश काउंटर से लगभग 2 लाख रुपये लूटने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना लांबड़ा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर लुटेरों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें