फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर : घर में घुस पिस्तौल दिखाकर लूटे गहने... पुलिस जांच में जुटी, खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। जालंधर सिटी में थाना डिवीजन सात इलाके के कुक्की ढाब चौक के पास स्कूटी सवार तीन लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर एक घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया और सोने के गहने लूट कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते पुलिस में हड़कंप मच गया और नाकेबंदी कर दी गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना के बाद मौके पर थाना डिवीजन सात की पुलिस और सीआईए स्टाफ की टीम जांच में जुटी हुई है। इसके साथ ही आरोपियों का सुराग हासिल करने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। मामले की जानकारी देते हुए मालकिन शारदा अग्रवाल ने बताया कि बुधवार शाम करीब चार बजे उनके घर का गेट खुला हुआ था और उनका बेटा घर के अंदर आराम कर रहा था। इस दौरान स्कूटी पर तीन युवक घर के अंदर आए और उनके बेटे के बारे में पूछने लगे जब उन्होंने अपने बेटे को बाहर बुलाया तो युवकों ने उसके सिर पर पिस्तौल रख दी और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।
इस दौरान लुटेरों ने उनके बेटे के ऊपर दातर से भी हमला किया। लुटेरे घर से सोने की चूड़ियां 1 जोड़ी बाली, अंगूठी के साथ-साथ अन्य गहने लेकर फरार हो गए हैं। घर के मालिक और वाटर सप्लाई विभाग में काम करने वाले अनिल अग्रवाल ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले युवकों में से एक युवक कुछ दिन पहले भी उनके घर पर मिठाई का डिब्बा लेकर शादी का न्योता देने के बहाने आया था और उसने अवतार नगर में रहने वाले किसी व्यक्ति का नाम लिया था। इसके बाद अनिल ने अपने किसी रिश्तेदार के अवतार नगर में होने की बात से इनकार कर दिया था। इस दौरान उन्हें न्योता देने आए व्यक्ति की मंशा का अंदाजा नहीं लग सका था और वह उसे घर के गेट तक छोड़कर आए थे। एसीपी मॉडल टाउन हरविंदर सिंह गिल का कहना है कि पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। गली में तमाम लोग मौजूद थे किसी ने शोर नहीं मचाया। इसलिए घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें