फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज मुलाजिमों ने मिनी बस सेवा का किया विरोध

Fri, 09 Dec 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों के रूट पर चलाई गई मिनी बस सेवा का पंजाब रोडवेज मुलाजिमों की सांझी एक्शन कमेटी की ओर से विरोध किया गया। रोडवेज मुलाजिमों ने कनवीनर सुरिंदर सिंह और अमरीक सिंह गिल के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार और ट्रांसपोर्ट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि यह सेवा केवल हलके के जत्थेदारों के कहने पर घाटे वाले रूटों पर ही चलाई जा रही है।

इस वजह से इन बसों में सवारी नहीं मिलेगी और घाटा झेलना पड़ेगा। वहीं पंजाब रोडवेज के गांवों के परमिटों वाले रूटों की सर्विस बंद पड़ी हैं। इस दौरान जगदीश चाहल, सलविंदर कुमार, प्रदीप, बलजीत सिंह और जंग बहादुर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें