पठानकोट-जालंधर नेशनल हाइवे पर हिल टॉप मंदिर डमटाल के पास शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में पठानकोट निवासी 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई और उसका दोस्त गघायल हो गया। मृतक की पहचान मोहल्ला रामपुरा भदरोआ निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। वहीं रामपुरानिवासी वंश गंभीर रूप से घायल हो गया। डमटाल के ट्रैफिक प्रभारी कुलभूषण गुलेरिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मीरथल से पठानकोट आ रहे स्कूटी सवारों को अज्ञात वाहन ने चपेट में लिया। राहगीरों ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां राहुल की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पठानकोट सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा लाश वारिसों को सौंप दी गई है।