फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला के युवक की अमेरिका में हादसे में मौत

विज्ञापन
4 मृतक शरणजीत सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : KAPURTHALA
विज्ञापन
अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक सड़क हादसे में कपूरथला की सब-डिवीजन भुलत्थ के गांव मिर्जापुर के युवक की मौत हो गई। युवक एक ट्राले में सामान लेकर मैक्सिको जा रहा था। उसका ट्राला आगे जा रहे ट्राले से टकरा गया। ट्राले को गांव नडाला निवासी ही एक अन्य युवक चला रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भुलत्थ के गांव मिर्जापुर का मूल निवासी शरणजीत सिंह अमेरिका के कैलिफोर्निया स्टेट में ड्राइवरी करता था। उसका ट्राला सामान लेकर मैक्सिको जा रहा था। जिसे नडाला निवासी एक अन्य युवक चला रहा था और शरणजीत सिंह ट्राले की दूसरी साइड में सो रहा था। रास्ते में उनके ट्राले की आगे जा रहे ट्राले से टक्कर हो गई। हादसे में शरणजीत सिंह की मौत हो गई। मृतक के पिता जसविंदर सिंह ने बताया कि चार साल पहले शरणजीत सिंह अमेरिका गया था। इस समय वह कैलिफोर्निया स्टेट के शहर विकस्टील में दूसरे युवाओं के साथ रह रहा था। उसे 48 लाख रुपये खर्च करके भेजा था, लेकिन उसकी मौत की खबर ने उसे झकझोर दिया है। जसविंदर सिंह ने बताया कि दो माह बाद उसकी बहन की शादी में उसे भारत आना था। शरणजीत सिंह गांव मिर्जापुर के सरपंच जोगा सिंह का भतीजा था। परिवार के अनुसार शरणजीत सिंह के पार्थिव शरीर को अमेरिकन पुलिस ने उसके नजदीकी रिश्तेदारों के हवाले कर दिया है। जल्द उसके शव को भारत लाने का फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें