फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाइन और बाइक की भिड़ंत, पत्नी की मौत, पति जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना जीरा के अंतर्गत गांव बोतियां वाला के पास कंबाइन और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां उसकी नाजुक हालत देख फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतक के भाई रजिंदर सिंह वासी कामलवाला ने पुलिस को बताया कि उसका भाई बलविंदर सिंह और भाभी जसविंदर कौर बाइक पर घर लौट रहे थे। गांव बोतियां वाला के पास कंबाइन से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां जसविंदर कौर की मौत हो गई। बलविंदर सिंह को जख्मी हालत में फरीदकोट के मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया गया है। सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह का कहना है कि कंबाइन चालक सुच्चा सिंह वासी गांव संतूवाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें