फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और ट्रक की भिड़ंत में भतीजी और बुआ की मौत, दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सिटी के अंतर्गत शहीद ऊधम सिंह चौक के पास शनिवार की रात करीब दस बजे ट्रक और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे बाइक सवार भतीजी और बुआ की मौत हो गई, जबकि दो जख्मी हो गए। जख्मियों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, एक महिला को फरीदकोट के मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चालक फरार है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शनिवार रात दस बजे के करीब बुआ हैप्पी (17) और भतीजी मन्त (4) वासी ग्वाल मंडी फिरोजपुर छावनी बाइक पर सवार होकर मल्लांवाला से फिरोजपुर आ रही थी। बाइक मन्त का पिता योगराज चला रहा था। शहर के शहीद ऊधम सिंह चौक के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मन्त, मन्त की मां व पिता योगराज और हैप्पी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने मन्त और हैप्पी को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला की चिंताजनक हालत देखते हुए उसे फरीदकोट के मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि सभी मल्लांवाला में आयोजित किसी कार्यक्रम में शामिल होकर फिरोजपुर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें