पठानकोट-कुल्लू नेशनल हाइवे पर जंडवाल बस स्टॉप के पास कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरियाल निवासी 55 वर्षीय गौतम सिंह के तौर पर हुई है। हादसा बुधवार दोपहर को हुआ। गौतम सिंह अपने पड़ोसी की स्कूटी लेकर हरियाल से जंडवाल में एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गया था। जंडवाल पहुंचकर वह चक्की हरियाल की ओर मुड़ने लगा तो सामने से आ रही कार की चपेट में आ गया। वहां गुजर रहे युवक ने उसे ऑटो में मामून के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना मामून पुलिस ने मृतक के बेटे राहुल के बयान पर कार सवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।