शेरे पंजाब एंड कंपनी शराब ठेकेदार के ड्राइवर और एक कर्मचारी पर दातर व तलवार से हमलाकर घायल करने के आरोप में थाना-2 पुलिस ने 12 लोगों पर मामला दर्ज किया है। हमले में 2 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों की पहचान धीरा निवासी रवि मसीह, राजपाल, बलविंद्र मसीह, बिल्ला मसीह, रमन मसीह, जग्गा मसीह, विलीयम मसीह और 5 अज्ञात के रूप में हुई है।
शिकायतकर्ता धारकलां निवासी आंचल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह ठेकेदार का ड्राइवर है। साथी कर्मचारी के साथ ठेकों से कैश इकट्ठा कर पंजुपुर निवासी मालिक को देने गया था। देर रात लौटते समय धीरा श्मशानघाट के पास तीन बाइक सवारों ने उनकी गाड़ी रुकवाई और दातर से गाड़ी के शीशे पर वार किया। इस दौरान तलवारों और दातरों से लैस उनके अन्य साथी भी सामने आ गए। उन्होंने गाड़ी को घेर लिया और चारों तरफ से तेजधार हथियारों से वार करने लगे। एक आरोपी ने उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला और तलवार से हमला कर दिया। वहीं, एक आरोपी ने उनकी जेब से 6500 रुपये निकाल लिए। दोनों को पीटने के बाद आरोपी वहां से भाग खड़े हुए।