फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राले की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना लक्खोके बहराम के अंतर्गत गांव अल्फू के नजदीक ट्राले की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सर्बजीत सिंह निवासी हरगोबिंदरपुरा बस्ती गांव अल्फू दूध का कारोबार करता है। गांवों से दूध एकत्र कर बाइक पर सवार होकर फिरोजपुर की तरफ जा रहा था। गांव अल्फू के पास ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे सर्बजीत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्राला छोड़कर फारर हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच ट्राले को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें