फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की फसल पर बरसीं राहत की बूंदें

Tue, 23 Jun 2015 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
धान की रोपाई के सीजन में प्री-मानसून की आमद से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। धान की फसल के लिए बारिश की बूंदें राहत बनकर बरसी हैं।
विज्ञापन



मंगलवार सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई बारिश बाद दोपहर दो बजे तक जारी रही। गांव खालू में धान की रोपाई करने वाले किसान तरसेम सिंह ने बताया कि यह बारिश धान के लिए अमृत से कम नहीं है। इससे धान की फसल को पर्याप्त पानी की आपूर्ति होगी और पौधों को बढ़ने में आसानी रहेगी।
विज्ञापन




इससे फसल की पैदावार भी अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी डॉ. रवि सब्बरवाल ने बताया कि अभी धान की शुरुआत हुई है। यह बारिश धान के लिए फायदेमंद है। इससे धान की फसल को फायदा ही मिलेगा। मक्की की अभी खास बुआई नहीं हुई है। इसलिए मक्की को नुकसान होने का सवाल ही पैदा नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें