फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य के विजय जुलूस का वीडियो वायरल होने पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। क्षेत्र के ग्राम शहपुरा में ग्राम पंचायत सदस्य पद का चुनाव जीतने के बाद विजय जुलूस निकालने का वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने ग्राम पंचायत सदस्य सहित 9 नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सोमवार को पंचायत उपचुनाव की मतगणना के बाद ग्राम शहपुरा निवासी मोहम्मद आरिफ ने ग्राम पंचायत सदस्य पद पर जीत हासिल की थी। जिसके बाद मोहम्मद आरिफ ने समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी करते हुए विजय जुलूस निकाला। जिसकी वीडियो भी वायरल हो गई। विजय जुलूस का वीडियो और फोटो पुलिस को मिलने पर पुलिस ने ग्राम पंचायत सदस्य चुने गए मोहम्मद आरिफ, इस्तेकार, शाहीन, किशनलाल, फखरूद्दीन, शकील, शौकत, तौकीर, नूर आलम तथा अज्ञात के विरुद्ध कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने व अन्य आरोपों की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। टांडा कोतवाल परवेज सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम शहपुरा में विजय जुलूस निकालने की सूचना मिली थी जिसपर कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें