संवाद न्यूज एजेंसी
बेगोवाल(कपूरथला)। थाना बेगोवाल पुलिस ने गश्त के दौरान बाइक सवार दो सगे भाइयों को 231 नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
एसआई रणजीत सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। मेन सड़क बेगोवाल के समीप एक मोटरसाइकिल पर दो युवकों को काबू किया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम जसवंत सिंह उर्फ जस्सा व निशान सिंह उर्फ साना निवासी गांव राधालके हाल निवासी दियालपुरा तरनतारन बताया।