संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने 72 लाभार्थियों को नए राशन डिपो के आवंटन पत्र सौंपे। यह समारोह जिला खुराक व सप्लाई विभाग पठानकोट द्वारा जसवाली रेस्ट हाउस में आयोजित किया गया।
मंत्री ने विधानसभा हलका भोआ के लाभार्थियों को आवंटन पत्र दिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने राशन डिपो आवंटन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से की है। हर योग्य व्यक्ति को आवेदन करने का अवसर दिया गया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदनों की जांच के बाद योग्य लाभार्थियों का चयन किया गया। लाल चंद ने प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता पर जोर दिया। उन्होंने नए डिपो धारकों से ईमानदारी और लगन से अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।