मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
- फोटो : amar ujala
पंजाब के जालंधर में महिला से दुष्कर्म की घटना हुई है। जालंधर देहात के कस्बा नकोदर में युवक ने 28 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया और आरोपी फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कुलवीर सिंह निवासी फजलपुर के तौर पर हुई है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 64/351 (1), (3) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल करवा है। जिसके बाद आरोपी को नकोदर सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपी कुलवीर सिंह ने उसकी मर्जी के बिना उसके साथ संबंध बनाए। इस बारे में उसने देहात पुलिस को शिकायत की थी। आरोपी ने बीते सोमवार को इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर आरोपी को तुरंत ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। शिकायत के बाद पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई गई है जिसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है। ग्रामीण पुलिस के नकोदर सदर थाने के अधिकारी अब मामले की जांच कर रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।