फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़िया स्कूल लुधियाना भंगड़ा और गतका में अव्वल

Tue, 29 Oct 2013 11:18 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की रीजनल अकादमिक प्रतियोगिताएं 2013 लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की मेजबानी में संपन्न हुईं। छह जिलों (लुधियाना, फिरोजपुर, मोगा, बरनाला, होशियारपुर और जालंधर) के 10 से अधिक स्कूलों के लगभग 3000 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड की तरफ से पहले भी लवली में ऐसे आयोजन किए जा चुके हैं। तीन दिन तक चले इस कार्यक्रम में 5वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 15 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में ये मुकाबले छह स्थानों पर आयोजित किए गए।

आयोजित पंद्रह प्रतियोगिताओं में शबद गायन, गीत गायन, चित्रकला, सुंदर लिखाई, सोलो डांस, गिद्दा, भाषण, कविता उच्चारण, आम ज्ञान, भंगड़ा, मौलिक लिखित, कविश्री, वार गायन, एकांगी और गतका शामिल थे। पीएसईबी के सचिव हरजिंदर पाल सिंह की देखरेख में प्रमुख जजों ने प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा की।
विज्ञापन


इन प्रतियोगिता में रामगढ़िया सीनियर सेकेंडरी स्कूल मिलर गंज लुधियाना भंगड़ा और गतका में, गिद्दे के लिए तेजा सिंह स्वतंत्र सीनियर सेकेंडरी स्कूल लुधियाना, दोआबा खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल जालंधर से लोक गीत में, वार गायन में संत अवतार सिंह यादगारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जालंधर, शबद गायन में जीटीबी खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर, कविश्री में सुखदेव सिंह थापर सीनियर सेकेंडरी स्कूल भारत नगर लुधियाना और सुलेख में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (सोहिआ) लुधियाना प्रथम रहे।

लवली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार
ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन और प्रतिष्ठित संस्थानों से आए बहुमुखी प्रतिभा वाले जजों ने प्रतिभागियों की प्रतिभा का आकलन किया। प्रतियोगिताओं के सफल संचालन पर प्रसन्न पीएसईबी की अध्यक्ष डॉ. तेजिंदर कौर धालीवाल ने एलपीयू की संगठनात्मक कौशल को अत्यधिक सराहनीय बताया। इस दौरान पीएसईबी के उप चेयरमैन डॉ. सतीश टंडन विशेष तौर पर हाजिर हुए। एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल ने कहा, जिस तरह बोर्ड नियमित रूप से युवाओं का विकास करने की कोशिश कर रहा है उसके लिए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रशंसा की हकदार है। उन्होंने कहा कि लवली राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन करने के लिए भी तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें