मुक्त सर के मिनी सचिवालय के सामने प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
स्टेट बॉडी के आह्वान पर वीरवार को समूह डीसी दफ्तर, सब डिवीजनों, तहसील व सब तहसीलों के कर्मचारियों ने मांगों के लिए सरकार के खिलाफ खूब भड़ास निकाली।
कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर मिनी सचिवालय के सामने गेट रैली कर जमकर प्रदर्शन किया। यूनियन अध्यक्ष वरिंदर ढ़ोसीवाल और महासचिव हरजिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि यूनियन की मांगों पर मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री, वित्त कमिश्नर के साथ उनकी बैठकें हो चुकी हैं, मगर मांगें लागू नहीं की जा रही।
वह इस साल 1 जनवरी से महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने, बीते 30 महीनों का डीए का बकाया जारी करने की मांग को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
सीडीपीओ डॉ. शिवानी नागपाल व समूह स्टाफ ने भी काले बिल्ले लगाकर कर्मचारियों का समर्थन किया। इस मौके पर सुरिंदर कुमार, नछत्तर सिंह मधीर, राजिंदर बुट्टर, अवतार सिंह मठाड़ू, बिंदरपाल, नसीब कौर और जगतार सिंह मौजूद थे।