फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब स्टेट सुविधा कर्मी यूनियन की रैली

Thu, 27 Oct 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
रैली - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पंजाब स्टेट सुविधा कर्मचारी यूनियन का काफिला जेल से रिहा होने के बाद गांव रहूड़ियांवाली और भागसर पहुंचा। यहां सरकार की मनमानियों के खिलाफ कर्मचारियों ने रैली की। इस दौरान सुविधा कर्मियों ने हाथों में बीते दिनों लाठीचार्ज के दौरान पुलिस की ओर से दिए गए जख्मों को दिखाती तस्वीरें भी पकड़ी हुई थीं।
विज्ञापन


भाकियू एकता-उग्राहां व पंजाब खेत मजदूर यूनियन नेताओं ने साथियों का जोरदार स्वागत किया। बीते दिनों यूनियन की ओर से लंबी में मांगों पर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर कई मुलाजिमों को पर्चे काट जेल में डाल दिया था।

यूनियन नेता कुलदीप कौर और विनोद कुमार ने बताया कि कुल 206 सुविधा कर्मियों को जेल में डाल दिया गया था। इस दौरान किसान यूनियन उग्राहां ग्रुप के सूबा कमेटी सदस्य गुरांदित्ता सिंह भागसर, ब्लॉक अध्यक्ष  जगदेव सिंह, ब्लॉक सचिव सुखराज सिंह रहूडिय़ांवाली, सुखदेव सिंह, हरफूल सिंह भागसर, खेत मजदूर नेता काका सिंह खुंडे हलाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें