फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवाएं पक्की करवाने की मांग पर रैली

Mon, 17 Oct 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)
विज्ञापन
रैली - फोटो : file
विज्ञापन
प्रदेश के 82 पशु अस्पतालों में ठेके पर काम कर रहे फार्मासिस्टों की ओर से अपनी सेवाएं पक्की करवाने की मांग पर सोमवार को मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र लंबी में राज्य स्तरीय रैली की गई। इस दौरान प्रदर्शनकारी फार्मासिस्टों ने मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन


फार्मासिस्टों ने कुछ समय के लिए हाईवे भी जाम किया। फार्मासिस्ट कुलदीप सिंह बराड़, दविंदर लसोई, रविंदर शर्मा ने बताया कि वह बीते दस सालों से पशु अस्पतालों में ठेके पर सेवाएं निभा रहे हैं। राज्य सरकार समय-समय पर बैठक कर उन्हें सेवाएं रेगुलर करने का आश्वासन दे देती है, मगर बाद में अपने वादे से भाग जाती है।

बीते दिनों उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने ठेका आधारित जिन मुलाजिमों की मांगों पर पैनल बैठक बुलाई गई थी। उसमें भी विश्वास दिलाया गया था कि जल्द उनकी सेवाएं रेगुलर कर दी जाएंगी। रोषस्वरूप उन्हें मुख्यमंत्री के हलके में रैली का एक्शन लेना पड़ा। इस मौके पर अमरीक सिंह ढींढसा, रवि शर्मा, गुरिंदर गुरी, राजवंत औलख मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें