पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन की ओर से मांगों के लिए शुरू किए संघर्ष के तहत शुक्रवार को कर्मचारियों ने कलम छोड़ हड़ताल के तहत मिनी सचिवालय के सामने रोष रैली की। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
यूनियन के जिला अध्यक्ष करमजीत शर्मा ने कहा कि सरकार मुलाजिमों की मांगों डीए की किस्तों का बकाया व खजानों पर लगी अघोषित रोक हटाए। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि अगर सरकार ने मिनिस्टीरियल कर्मियों की मांगें जल्द न मानी तो सरकार के खिलाफ संघर्ष शुरू किया जाएगा। इसकी जिम्मेदार सरकार होगी।
इस दौरान चेयरमैन नछत्तर सिंह मधीर, यूनियन के महासचिव व डीसी यूनियन के अध्यक्ष वरिंदर ढोसीवाल, महासचिव हरजिंदर सिंह सिद्धू, जसपाल बजाज और प्रेस सचिव काला सिंह बेदी मौजूद थे।