फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और तूफान से किसानों की फसल को नुकसान

Mon, 26 Oct 2015 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में रविवार रात आए तेज तूफान और बारिश से किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय दाना मंडी में किसानों की ओर से लाया धान तेज बारिश की वजह से भीग गया।
विज्ञापन


तेज हवाओं से धान की बोरियों के ऊपर लगाई तिरपाल हट गई। इस वजह से काफी फसल बारिश की चपेट में आ गई। किसानों ने मंडी में अपनी फसल को खुले में रखा था।

अचानक बारिश आने से किसानों ने फसल को संभालने की कोशिश की, लेकिन उनकी फसल पर पानी फिर गया। किसान अमरीक सिंह और मुख्तयार सिंह ने कहा कि उन्हें मंडी में कहा गया कि उनकी फसल में नमी है। इसके बाद वह दो दिन से फसल में नमी कम होने का इंतजार कर रहे थे।

रविवार को बारिश से एक बार फिर उनकी फसल भीग गई है। इस वजह से अब उन्हें फिर कई दिन तक अपनी फसल के सूखने का इंतजार करना होगा। दाना मंडी में अभी तक 32,4265 क्विंटल फसल की आमद हो चुकी है। ्र
विज्ञापन
विज्ञापन



इसमें से 32,2055 क्विंटल फसल की खरीद भी हो चुकी है। वहीं जो फसल मंडियों में अभी तक पड़ी हुई है, वह बारिश में कुछ खराब हो गई है।

मार्केट कमेटी के सचिव पीएस चीमा का कहना है कि किसानों की काफी हद तक फसल की खरीद की जा चुकी है। फसल को ढकने के लिए तिरपाल का इंतजाम किया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें