फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बदला मौसम: जालंधर और फिरोजपुर में हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत; आगे कैसा रहेगा मौसम?

Sun, 12 Jul 2026 12:58 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर, फिरोजपुर

सार

पंजाब के जालंधर और फिरोजपुर में बारिश से मौसम सुहावना हो गया जिससे लोगों को राहत मिली। 
विज्ञापन
पंजाब में बारिश से मौसम हुआ सुहावना - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह धूप खिलने के बाद अचानक तेज हवाओं और घने काले बादलों के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।

विज्ञापन




जालंधर में सुबह धूप निकलने के बाद अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई और काले घने बादलों ने आसमान को घेर लिया। तापमान में  गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह फिरोजपुर में रविवार सुबह करीब 11 बजे मौसम ने करवट ली। सुबह से ही बादल छाए हुए थे, जिसके बाद बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत मिलने पर लोगों ने सुकून की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन




राहत की बारिश
पंजाब के विभिन्न इलाकों में हो रही इस बारिश से किसानों समेत आम जनता को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 9 जुलाई तक पंजाब के कई हिस्सों में और बारिश की संभावना है, जो मानसून की सक्रियता को दर्शाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें