फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने सभी सुविधाओं के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर 139 : डीआरएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल डिवीजन फिरोजपुर के रेल मंडल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने एक बयान जारी कर कहा कि रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर-139 जारी किया है। इस नंबर पर यात्रियों को ट्रेन में सफर करते समय किसी भी प्रकार की समस्या या कोई असुविधा होती है तो इसी नंबर पर अपनी शिकायत करने के अलावा मदद मांग सकते हैं।
विज्ञापन

डीआरएम अग्रवाल ने कहा कि पहले यात्री हेल्पलाइन नंबर- 138 पर आपातकालीन चिकित्सा, साफ-सफाई, खानपान, कोच का रखरखाव से संबंधित शिकायत करते थे। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर-182 पर किसी भी प्रकार की सुरक्षा संबंधी शिकायत देते थे और हेल्पलाइन नंबर-139 पर पीएनआर संबंधी जानकारी हासिल करते थे, लेकिन अब रेलवे ने ट्रेन में यात्रा दौरान मदद, पूछताछ व शिकायत के लिए एक ही हेल्पलाइन नंबर-139 जारी किया है, ताकि लोगों को एक नंबर याद रखने में आसानी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें