अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व प्रदेश महासचिव तजिंदर बिट्टू नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वाइस प्रधान राहुल गांधी से मिले। उन्होंने उनसे पंजाब की मौजूदा राजनीतिक स्थिति के अलावा अन्य मुद्दों पर चर्चा की। बिट्टू ने राहुल गांधी को एसवाईएल मुद्दे के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का मुद्दा था, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने कार्यकाल में इसके खिलाफ बिल पास किया था। इसलिए इस मुद्दे पर कांग्रेस हाईकमान के अलावा पार्टी को शिअद की दोहरी नीति को उजागर करना चाहिए। बिट्टू ने पंजाब में ड्रग व कानून व्यस्था की स्थिति से राहुल गांधी को अवगत करवाया।
बताया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए यह मुद्दे काफी अहम है। इस पर जोरदार ढंग से आवाज उठानी चाहिए। बिट्टू ने आम आदमी पार्टी की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की।