फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पीसीएस परीक्षा के परिणामों पर उठे सवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Sat, 14 Nov 2026 11:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरजोत सिंह संधू बोले - भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जलालाबाद। कांग्रेस ने पंजाब में पीसीएस मुख्य परीक्षा के परिणामों पर उठे विवाद को लेकर सरकार से जवाब मांगा है। पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव गुरजोत सिंह संधू ने इसे हजारों मेहनती युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बताया है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
संधू ने कहा कि युवा सरकारी नौकरी की तैयारी में अपना कीमती समय और संसाधन लगाते हैं। ऐसे में पंजाब सरकार और पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन की जिम्मेदारी है। उन्हें चयन प्रक्रिया से जुड़े सभी सवालों का तथ्यों के आधार पर जवाब देना चाहिए। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह भी उम्मीदवारों के समर्थन में आवाज उठा चुके हैं। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया है। संधू ने पीसीएस परीक्षा की स्वतंत्र जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने उम्मीदवारों की उपस्थिति सूची और श्रेणीवार परिणाम सार्वजनिक करने को कहा। चयनित अभ्यर्थियों के अंक भी सार्वजनिक किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल
पंजाबी विषय के पेपर की मूल्यांकन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अंकों में कथित बदलाव के आरोपों की भी जांच की जाए। संधू ने कहा कि यदि जांच में कोई अनियमितता सामने आती है। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। पंजाब के युवाओं को उनकी योग्यता और मेहनत के आधार पर हक मिलना चाहिए। कांग्रेस और यूथ कांग्रेस युवाओं को न्याय दिलाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे।
कैप्शन : पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव गुरजोत सिंह संधू बातचीत करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें