फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: ट्रेन में छूट गया पर्स महिला यात्री को लौटाया

Wed, 31 Jul 2024 11:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
टीटीई को दिया जाएगा प्रशंसा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। ट्रेन संख्या-12014 (अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस) में टिकट चेकिंग के दौरान मिला पर्स महिला यात्री को लौटाया है। रेल डिवीजन फिरोजपुर के सीनियर कामर्शियल मैनेजर परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि टीटीआई रजनी डोंगरा को ट्रेन संख्या-12014 (अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस) में टिकट चेकिंग के दौरान कोच नंबर सी-10 की सीट संख्या 10 पर एक पर्स मिला।
विज्ञापन

उसमें यात्री का जरूरी सामान गहने, नगदी, बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड थे। रजनी डोंगरा ने एचएचटी (हैंड हेल्ड टर्मिनल) के माध्यम से सीट संख्या 10 के यात्री का मोबाइल नंबर निकाल कर, यात्री से संपर्क किया, तब यात्री ने बताया कि उसने लुधियाना से नई दिल्ली तक यात्रा की थी। नई दिल्ली स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान जल्दबाजी में वह अपना पर्स ट्रेन में ही भूल गई। टीटीई ने महिला यात्री को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बुलाया तथा फिर सत्यापन के पश्चात उसे पर्स लौटा दिया। उस महिला यात्री ने भारतीय रेलवे तथा टिकट चेकिंग स्टाफ का आभार व्यक्त किया और रेलवे स्टाफ की ईमानदारी और काम के प्रति समर्पण की सराहना की। सैनी ने इस सराहनीय कार्य के लिए टिकट चेकिंग स्टाफ रजनी डोंगरा को प्रशंसा प्रमाण पत्र देने की घोषणा की ताकि अन्य टिकट चेकिंग स्टाफ भी प्रेरित होकर सराहनीय कार्य करें।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन -फिरोजपुर रेल डिवीजन की अमृतसर स्टेशन पर तैनात टीटीई महिला यात्री को पर्स लौटाते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें