सुखबीर बादल के साथ सिंगर केएस मक्खन।
- फोटो : संवाद
पंजाबी गायक केएस मक्खन शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में शामिल हो गए हैं। जालंधर के नकोदर हलके में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सिंगर ने शिअद का दामन थाम लिया। पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल करवाया और सिरोपा पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय अकाली नेता मौजूद रहे। केएस मक्खन ने कहा कि वे अकाली विचारधारा से लंबे समय से जुड़े रहे हैं और अब पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। उन्होंने नकोदर हलके में संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया।
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि केएस मक्खन के शामिल होने से पार्टी को नकोदर और आसपास के क्षेत्रों में मजबूती मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि मक्खन अपने जनाधार और लोकप्रियता के दम पर पार्टी को नए आयाम देंगे। राजनीतिक हलकों में इस शामिल होने को आगामी चुनावों से पहले अकाली दल के लिए अहम कदम माना जा रहा है। यहां पर अकाली दल का नेतृत्व गुरप्रताप वडाला करते आ रहे हैं। लेकिन वह अब ज्ञानी हरप्रीत सिंह के खेमे में हैं।