फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पंजाबी गायक हरमन सिद्धू की सड़क हादसे में मौत, कैंटर चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसा। पंजाबी गायक हरमन सिद्धू की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। शुक्रवार की रात उसकी गाड़ी मानसा कैंचियां में एक कैंटर के साथ टकरा गई। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर इलाके में शोक की लहर है। गायक हरमन सिद्धू की सड़क हादसे में मौत पर संगीत जगत से जुड़े लोगों ने दुख प्रकट किया है। हरमन सिद्धू की बच्ची है। कुछ महीने पहले उनके पिता का देहांत हो गया था। वह इकलौते बेटे थे।
विज्ञापन

हरमन सिद्धू इन दिनों अपने दो गानों की शूटिंग में व्यस्त थे। वह इन्हें नए साल मौके पर रिलीज करना चाहते थे। शुक्रवार की देर रात कार पर मानसा वाली तरफ से अपने गांव ख्याला कलां जा रहे थे। कैंचियां चौक गुजरते ही उनकी कार सामने से आते कैंटर से टकरा गई। हरमन सिद्धू गुड मॉर्निंग और पेपर ते प्यार जैसे गीतों से चर्चा में आए थे। पंजाबी गायिका मिस पूजा के साथ उन्होंने कई गीत गाए थे। वह काफी समय के बाद फिर से गायकी में सक्रिय हुए थे और कुछ गीतों की तैयारी कर रहे थे। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद ख्याला कलां गांव में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। ठुठियांवाली पुलिस चौकी के अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि कैंटर चालक जरनैल सिंह वासी छांजली कोठे (संगरूर) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें