फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में पंजाबी कारोबारी की हत्या: दोराहा के मूल निवासी थे दर्शन सिंह सहसी, अबॉट्सफोर्ड में हुई वारदात

Tue, 28 Oct 2025 11:21 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

कनाडा में दर्शन सिंह सहसी कैनम इंटरनेशनल कंपनी के अध्यक्ष थे, जो विश्व की सबसे बड़ी कपड़ों की रीसाइकलिंग कंपनियों में से एक मानी जाती है। दर्शन सिंह और उनका पूरा परिवार कनाडा में ही सैटल है।
विज्ञापन
दर्शन सिंह सहसी - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के अबॉट्सफोर्ड में भारतीय मूल के एक मशहूर कारोबारी की हत्या कर दी गई है। मृतक कारोबारी की पहचान पंजाब के लुधियाना जिले के दोराहा गांव निवासी दर्शन सिंह सहसी (68) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

 
कनाडा में दर्शन सिंह सहसी कैनम इंटरनेशनल कंपनी के अध्यक्ष थे, जो विश्व की सबसे बड़ी कपड़ों की रीसाइकलिंग कंपनियों में से एक मानी जाती है। दर्शन सिंह और उनका पूरा परिवार कनाडा में ही सैटल है। सहसी स्थानीय पंजाबी समुदाय के बीच आर्थिक मदद और समाजसेवा के लिए भी लोकप्रिय थे। बेटे अर्पण ने बताया कि हर दिन कोई न कोई उनसे मदद मांगता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें