फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में उगाही नेटवर्क पर कार्रवाई: पंजाब के युवक को किया निर्वासित, फोटो किया जारी

Tue, 24 Feb 2026 04:52 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

पुलिस का कहना है कि तस्वीर जारी करने का उद्देश्य संभावित पीड़ितों और गवाहों तक पहुंच बनाना है, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
आरोपी युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के शहर सरीं में चल रही उगाही की जांच के बीच एक 22 वर्षीय पंजाबी युवक को देश से निर्वासित कर दिया गया। जांच एजेंसियों ने उसकी तस्वीर सार्वजनिक करते हुए लोगों से सहयोग की अपील की है। यह कदम कनाडा में सक्रिय उगाही गिरोहों पर बढ़ते शिकंजे के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन


एजेंसी ने कार्रवाई कर भारत भेजा 

कनाडा पुलिस ने युवक को उगाही से जुड़े मामलों में संदिग्ध के रूप में चिन्हित किया था। इसके बाद मामला आव्रजन अधिकारियों तक पहुंचा और कनाडा बॉर्डर सर्विस एजेंसी ने कार्रवाई करते हुए उसे भारत वापस भेज दिया।

जारी की आरोपी की तस्वीर 

पुलिस का कहना है कि तस्वीर जारी करने का उद्देश्य संभावित पीड़ितों और गवाहों तक पहुंच बनाना है, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान हो सके। हाल के वर्षों में कनाडा में बसे कुछ युवकों पर उगाही और संगठित अपराध से जुड़ने के आरोप लगे हैं। जांच एजेंसियां मानती हैं कि सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय संपर्कों के जरिए ऐसे नेटवर्क तेजी से फैल रहे हैं। पंजाब में पहले से सक्रिय गैंगस्टर गिरोहों और विदेश में बैठे संचालकों के बीच कथित तालमेल को लेकर भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशों में रह रहे युवाओं को अवैध गतिविधियों में फंसाने के लिए लालच, डर और सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास आरोपी या उसके संपर्कों से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो संबंधित अधिकारियों से साझा करें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें