फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की ये है चाहत: सत्ता की हिस्सेदारी पर अटका शिअद से गठबंधन; शिरोमणि अकाली दल को चाहिए सीएम की कुर्सी

Sun, 15 Nov 2026 12:20 PM IST
Sharukh Khan सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर

सार

पंजाब में भाजपा और शिअद का गठबंधन सत्ता की हिस्सेदारी पर अटका है। शिरोमणि अकाली दल को सीएम की कुर्सी चाहिए। वहीं भाजपा पंजाब में छोटे भाई की भूमिका से बाहर निकलकर बड़े भाई के तौर पर राजनीति करना चाहती है।
विज्ञापन
Punjab Politics - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच संभावित गठबंधन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। दोनों दलों के बीच बातचीत अंतिम चरण में पहुंचने की खबरों के बीच अब सीटों के बंटवारे से बड़ा सवाल मुख्यमंत्री की कुर्सी और सत्ता में हिस्सेदारी का बन गया है। 
विज्ञापन


अकाली दल जहां मुख्यमंत्री पद पर अपनी दावेदारी चाहता है, वहीं भाजपा पंजाब में छोटे भाई की भूमिका से बाहर निकलकर बड़े भाई के तौर पर राजनीति करना चाहती है। ऐसे में दिल्ली में चल रही बातचीत में सत्ता के समीकरण पर पेच फंसता नजर आ रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मोगा की रैली में स्पष्ट कर चुके हैं कि भाजपा पंजाब में अब छोटे भाई की भूमिका में नहीं रहेगी। उनके इस बयान को अकाली दल के साथ संभावित गठबंधन में सीटों और सत्ता के बंटवारे से जोड़कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
Trending Videos

दूसरी तरफ अकाली दल की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए सुखबीर सिंह बादल का नाम आगे किया जा रहा है। वरिष्ठ अकाली नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ के बयान ने भी इस चर्चा को हवा दी है। भूंदड़ का कहना है कि सुखबीर सिंह बादल मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

सरकार बनने पर बलविंदर सिंह भूंदड़ को दी जाएगी सुपर सीएम की भूमिका

इतना ही नहीं, सुखबीर बादल पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि 2027 में अकाली दल की सरकार बनने पर बलविंदर सिंह भूंदड़ को सुपर सीएम की भूमिका दी जाएगी। इस तरह अकाली दल की तरफ से मुख्यमंत्री और सुपर मुख्यमंत्री, दोनों पदों को लेकर संकेत दिए जा चुके हैं। 

 

इससे भाजपा के सामने सत्ता में अपनी भूमिका तय करने की चुनौती खड़ी हो गई है। भाजपा के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वह सुखबीर सिंह बादल को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर स्वीकार करेगी? 

 

पार्टी के भीतर एक वर्ग का मानना है कि गठबंधन के बावजूद मुख्यमंत्री पद अकाली दल को देने से पंजाब में भाजपा के अपने राजनीतिक विस्तार की रणनीति प्रभावित हो सकती है। भाजपा अब केवल गठबंधन के सहारे सीटें हासिल करने तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि प्रदेश में अपनी अलग राजनीतिक पहचान और नेतृत्व स्थापित करना चाहती है। अमित शाह का मोगा में दिया गया बयान इसी बदली रणनीति का संकेत माना जा रहा है।

भाजपा नेतृत्व की ओर से पहले भी पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी के बयान दिए जाते रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी सभी 117 सीटों पर भाजपा की तैयारी की बात कह चुके हैं। वहीं, गठबंधन की बातचीत में सीटों का बंटवारा भी अहम मुद्दा बना हुआ है।

सूत्रों के अनुसार 117 सीटों में से करीब 70 अकाली दल और 47 भाजपा को देने के संभावित फॉर्मूले की चर्चा है। हालांकि, दोनों दलों की ओर से इस पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन

भाजपा उन क्षेत्रों में भी अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी चाहती है, जहां पहले अकाली दल का प्रभाव रहा है। दूसरी तरफ अकाली दल अपने पुराने गठबंधन के आधार और संगठनात्मक ताकत को देखते हुए अधिक सीटों की अपेक्षा कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें