फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में पंजाब पुलिस कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर में थाना घल्लखुर्द के अंतर्गत गांव मिसरी वाला के पुल के पास दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में पंजाब पुलिस के एक सीनियर सिपाही की मौत हो गई। सिपाही ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। उधर, थाना घल्लखुर्द पुलिस ने रविवार को आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सुखदेव सिंह वासी गांव जंड वाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका छोटा भाई सुखदीप सिंह (35) पंजाब पुलिस में सीनियर सिपाही के पद पर कार्यरत था। ड्यूटी खत्म होने के बाद सुखदीप सिंह बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था कि गांव मिसरी वाला के पुल के पास तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुखदीप सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां उसकी नाजुक हालत देख फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज में दाखिल करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
उधर, उक्त हादसे की जांच कर रहे एएसआई जसवीर सिंह के मुताबिक सुखदेव सिंह के बयान पर अज्ञात बाइक सवार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें