फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब मुस्लिम फ्रंट ने किसानों को दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के खेती कानून को लेकर संघर्ष कर रहे किसान संगठनों के समर्थन में हर वर्ग से जुड़ी संस्थाएं समर्थन में पहुंच रही हैं। इसके तहत ही रविवार को फरीदकोट में पंजाब मुस्लिम फ्रंट ने किसान आंदोलन को समर्थन देने का एलान किया। रेलवे स्टेशन पर दिए जा रहे बेमियादी धरने के समर्थन में पहुंचे मुस्लिम फ्रंट के प्रांतीय प्रधान एचआर मोफर ने कहा कि उनकी संस्था ने फैसला किया है कि वह 31 किसान जत्थेबंदियों के संघर्ष में सहयोग देंगे, ताकि मोदी सरकार को किसान विरोधी कानून वापस लेने के लिए मजबूर किया जा सके। इस मौके पर किसान नेता बिंदर सिंह गोलेवाला ने फ्रंट का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें