फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुर्तगाल भेजने के नाम पर 12 लाख ठगे, पिता-पुत्र नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुर्तगाल भेजने के नाम पर 12 लाख की ठगी के आरोप में थाना टांडा की पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक लखवीर लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे को पुर्तगाल भेजने के लिए लवप्रीत सिंह व उसके पिता सुरजीत सिंह निवासी माड़ी टांडा से बात हुई थी। आरोपियों ने कथित तौर पर उनसे 12 लाख रुपये लिए और बेटे को ग्रीस भेजा दिया, जो अभी तक वहीं फंसा हुआ है। लखवीर का आरोप था कि रुपये लेने के बाद आरोपी उनका कोई सहयोग नहीं कर रहे। जबकि उसका बेटा ग्रीस में फंसा हुआ है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें