फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में पंजाब महिला कांग्रेस की टीम की घोषणा

Mon, 07 Mar 2016 06:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जालंधर
विज्ञापन
जालंधर में प्रेस कांफ्रेंस करतीं किट्टू ग्रेवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रधान किट्टू ग्रेवाल ने सोमवार को अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इसमें 8 को उपाध्यक्ष, 38 को सचिव और 36 महिलाओं को महासचिव के पद से नवाजा गया है।
विज्ञापन


किट्टू ग्रेवाल ने सोमवार को प्रेसवार्ता में कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस की टीम में पूरे सूबे के अलग-अलग जिलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। ग्रेवाल ने बताया कि अमृतसर से हरजीत गुजराल, लुधियाना से शीला मासी, कपूरथला से रानी, मोगा से जगदर्शन कौर, अमृतसर से ममता दत्ता, लुधियाना से वीना सोबती, फतेहगढ़ साहिब से रमनजीत कौर, जालंधर से निशा ठाकुर, बरनाला से मलकीयत कौर सहोता को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

ग्रेवाल ने कहा कि इसी तरह से संतुलन बनाकर महासचिव और सचिव का पद महिलाओं को दिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महिला कांग्रेस सूबे में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए सत्ताधारी पार्टी की दलित विरोधी नीतियों का डटकर विरोध करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें