फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी युवक को फिलीपींस के बदमाशों ने गोली से उड़ाया, मौत

Fri, 09 May 2014 11:00 PM IST
अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
कपूरथला विधानसभा इलाके के गांव सिधवां दोनां के 28 वर्षीय नौजवान सुखजिंदर सिंह सुक्खा पुत्र अमरजीत सिंह की वीरवार देर रात फिलीपींस के शहर समबोगा में वहां के बदमाशोें ने गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या का पता चलते ही मां का हाल बेहाल हो गया और गांव में मातम का माहौल छा गया।
विज्ञापन


गांववासियों का कहना है कि सुखजिंदर सिंह होनहार युवक था। उसके पिता गांव में टेलर का कार्य करते हैं और उन्होंने कर्ज लेकर अपने बेटे को विदेश भेजा था कि वह वहां सेट होकर अपने परिवार को खड़ा कर सके। सुखजिंदर अपने पीछे माता-पिता के अलावा अपने छोटे भाई को छोड़ गया है।

सुखजिंदर के पिता अमरजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा छह वर्ष पहले रोजी रोटी की तलाश में फिलीपींस गया था। उनका पड़ोसी नरिंदर सिंह लाडी व सुखजिंदर सिंह फिलीपींस में एक साथ रहते थे। सुखजिंदर जब वीरवार की देर रात अपने काम से वापस घर लौट रहा तो घर के आगे पहले से ही खड़े दो फिलीपींस बदमाशों ने उसे रोककर उस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन


 घटना की सूचना जब उसके साथी नरिंदर सिंह को मिली तो उसने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां पर उसकी देर रात्रि मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और गांव के रोजी रोटी की तलाश में फिलीपींस गए नौजवानों के परिवारों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


करीब पांच साल पहले भी गांव सिधवां दोनां के सोमनाथ का भी मनीला में कत्ल कर दिया गया था।  


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें