फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में पूर्व हाकी कप्तान शशिबाला को दी श्रद्धांजलि

Wed, 24 Jun 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) खेल संघ ने बुधवार को एस्ट्रोटर्फ हाकी स्टेडियम में शोक सभा का आयोजन कर भारतीय महिला हाकी टीम की पूर्व कप्तान व आरसीएफ महिला टीम की कोच शशि बाला और उनके पुत्र अग्रिम ठाकुर को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


इस शोकसभा में आरसीएफ खेल संघ के पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न यूनियन और सभा के सदस्यों के अलावा विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ी व खेल प्रेमी शामिल थे। आरसीएफ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व चीफ मैकेनिकल इंजीनियर विनय बाप्टीवाले ने कहा कि शशिबाला की मृत्यु से हाकी जगत में एक शून्य पैदा हो गया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार को दुख सहने का बल प्रदान करे।

एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी जीएस हीरा ने कहा कि शशि बाला न सिर्फ एक बेहतरीन हाकी खिलाड़ी और कोच थीं, बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी थीं। उनकी मृत्यु से हाकी को हुए नुकसान की भरपाई करना मुश्किल है। उन्होंने आरसीएफ के जनरल मैनेजर आलोक दुबे का शोक संदेश भी सांझा किया। इस दौरान दो मिनट का मौन भी रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें