फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में हत्या के विरोध में बाजार बंद

Wed, 18 Jun 2014 10:59 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार रात को ओल्ड जीटी रोड पर सरेआम युवक अर्जुन की हत्या के बाद जालंधर के बाजार विरोधस्वरूप बंद रहे। कत्ल के आरोपी शिअद नेता सुखदेव कल्याण व उसके साथियों को काबू करने के लिए पुलिस ने बेशक छापामारी तेज कर दी है, लेकिन इलाके में शिअद नेता व पुलिस के खिलाफ खासा रोष फैला हुआ है।
विज्ञापन


बुधवार को तनाव भरे माहौल में अर्जुन का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार करवाया गया। इस दौरान एडीसीपी सिटी नरेश डोगरा व तमाम पुलिस अधिकारी खुद मौजूद रहे।

सिविल अस्पताल से लेकर पुरानी जेल तक सारे बाजार पूर्ण रूप से बंद रहे और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने इलाके को पूरी तरह से घेर रखा था ताकि संस्कार या पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिजन भड़क न उठें। सिविल अस्पताल में भी अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया हुआ था। संस्कार के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।

एडीसीपी डोगरा का कहना है कि हत्याकांड के आरोप में पुलिस ने शिअद नेता सुखदेव कल्याण, उसके भतीजों सिकंदर, सूरज कल्याण व शिव के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश मेें छापामारी चल रही है। इलाके में तनाव भरी स्थिति बनी हुई है और वहां पर स्थायी रूप से पुलिस की टुकड़ी तैनात कर दी गई है। घायल राहुल की हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन


अस्पताल से लेकर रोड तक रात को हंगामा
पुरानी रंजिश व ड्रग कारोबार के वर्चस्व को लेकर ओल्ड जीटी रोड पर पुराने नाज थिएटर के सामने शिअद नेता सुखदेव कल्याण व उसके भतीजों ने सरेआम धारदार हथियारों से अर्जुन पुत्र दौलत राम का कत्ल कर दिया था, जबकि राहुल को बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया था। इस घटना के बाद मंगलवार रात को अस्पताल से लेकर रोड तक पर जमकर हंगामा हुआ था और काफी मुश्किल से पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें