फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंध्ार में मेयर ने रुकवाया नई सड़कों का निर्माण कार्य

Wed, 24 Jun 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार दो-तीन दिन से हुई बारिश की वजह से जालंधर में नई बनने वाली सड़कों का काम नगर निगम ने रोक लिया है। मौसम साफ होने तक नई सड़कें नहीं बनाई जाएंगी।
विज्ञापन


मेयर सुनील ज्योति ने कहा कि मौसम में आए बदलाव की वजह से ही यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि जालंधर की सड़कें 90 फीसदी तक बना दी गई हैं, जो सड़कें अभी नहीं बनी हैं उनका निर्माण रुकवा दिया गया है। बारिश का मौसम साफ होते ही उन सड़कों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

मेयर ने कहा कि मानसून आने से पहले शहर की सभी मुख्य सड़कें ठीक होंगी। लोगों को बारिश के दिनों में टूटी सड़कों से परेशान नहीं होना पड़ेगा। बारिश में सड़कों के निर्माण सही ढंग से नहीं हो पाता है। मेयर ने कहा कि शहर में दो जगहों लिंक रोड और गुरु नानक मिशन चौक समीप सीवरेज सिस्टम जाम हो गया है। उसे ठीक करवाया जा रहा है। बाकी शहर में सीवरेज पुराना होने से बरसाती पानी खड़ा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें