फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीयू ने उत्तर क्षेत्र नासा प्रतियोगिता की ट्राफी जीती

Sat, 23 Nov 2013 10:51 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड डिजाइन ने नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स ऑफ आर्किटेक्चर की उत्तर क्षेत्र नासा 2013 प्रतियोगिता की ओवरऑल प्रतिष्ठित ट्राफी पर कब्जा किया है।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता का आयोजन जयपुर में ऑटम लीव्स कन्वेंशन के रूप में आयोजित किया गया था। विजेता टीम की प्रोफेसर इंचार्ज सर्बिया से आईं प्रो. तमारा कोसोविक ने भारत की सबसे बड़ी आर्किटेक्चरल प्रतियोगिता में एलपीयू के 52 विद्यार्थियों का नेतृत्व किया।

इसमें प्रति वर्ष प्रतिष्ठित आर्किटेक्चर संस्थानों से अधिकतम भागीदारी देखी जाती है। इस वर्ष जम्मू एंड कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और गुजरात के 31 विश्वविद्यालय से विद्यार्थियों ने भाग लिया और क्षेत्र से 1500 विद्यार्थी सदस्यों ने प्रतियोगिता को देखा। विजेता एलपीयू टीम अब हैदराबाद में आयोजित होने वाले 56वें वार्षिक नासा कन्वेंशन में प्रतिस्पर्धात्मक शक्ति प्रदर्शित करने के लिए भाग लेगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के तीन प्रमुख भाग ज्ञान प्रश्नोत्तरी, मुख्य डिजाइन और आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियां थी। इसके अलावा खेल के लिए क्षमताओं का भी सेमिनारों और कार्यशालाओं के बीच आकलन किया गया था।

एलपीयू ने लोम (क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता), स्पेस बियॉन्ड ज्योमेट्री (मॉडल मेकिंग), थिंक नेगेटिव (फोटोग्राफी), हायर देन द टॉलेस्ट (हाई स्ट्रक्चर मेकिंग) शेड्स ऑफ ग्रे (स्कैचिंग) और नॉलेज क्विज आदि में पुरस्कार जीते। इन विभिन्न प्रतियोगिताओं में अधिकतम स्कोरिंग करने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित आर्किटेक्ट यतीन पंड्या ने एलपीयू को कन्वेंशन की ओवरऑल ट्राफी सौंपी। विजेताओं को एलपीयू के कुलपति अशोक मित्तल ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें