देश अपने बच्चों का विकास गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा से ही करता है। सिद्धांतों
रहित गुणवत्ता पाप के समान ही होती है। अपने नजरिए को विकसित करो और अपनी
यूनिवर्सिटी के सच्चे राजदूत बनकर संसार में अच्छाई को फैला दो।
ये
बातें अफ्रीकी देश किंगडम ऑफ लेसोथो के प्रधानमंत्री पकालिथा बैथ्युल
मोसिसिली ने कहीं। वह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की 5वीं कनवोकेशन में
मुख्यातिथि थे।
उन्होंने 3 पीएचडी, 21 स्वर्ण पदक विजेता व एलपीयू
के रेगुलर व डिस्टेंस एजूकेशन के विभिन्न प्रोग्रामों के 173 टॉपर को
सम्मानित भी किया। एलपीयू ने भी प्रधानमंत्री मोसिसिडी को शांति व समानता
के प्रति किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए उन्हें यूनिवर्सिटी की ऑनारिस्ट
कॉजा डिग्री ऑफ डॉक्टर ऑफ लैटर की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
उन्होंने
विद्यार्थियों को महात्मा गांधी की शिक्षाओं का अनुकरण करने के लिए
प्रेरित किया। इस दौरान पंजाब व हरियाणा के गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी ने
कहा कि मैं जब एलपीयू के विद्यार्थियों की ओर देखता हूं तो मुझे कैंपस में
समूचा संसार नजर आता है। विद्यार्थी के शैक्षिक यात्रा में कनवोकेशन मील का
पत्थर है।
एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल ने विद्यार्थियों को
प्रधानमंत्री मोसोसिली की उपलब्धियों को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित
किया। इस अवसर पर लवली इंटरनेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन रमेश मित्तल, वाइस
चेयरमैन नरेश मित्तल, एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल, प्रो. चांसलर रश्मि
मित्तल व वाईस चांसलर डॉ. रमेश कंवर उपस्थित थे।