फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को गुमराह करते हैं कुछ हार्ट स्पेशलिस्ट : डॉ. वीके शर्मा बोले

Sat, 19 Dec 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ हार्ट स्पेशलिस्ट हार्ट की बीमारी का हौव्वा दिखा कर लोगों को गुमराह करते हैं।
विज्ञापन


यह कहना है फोर्टिस अस्पताल की जालंधर में खुलने वाली ब्रांच के हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. वीके शर्मा का। फोर्टिस जालंधर में मेट्रो अस्पताल के सहयोग से हार्ट के मरीजों के लिए ओपीडी की शुरूआत करने जा रहा है। फिलहाल यह ओपीडी महीने के चौथे शनिवार को होगी। डॉ. शर्मा ने कहा कि आज के समय में हार्ट के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मरीजों को काफी हद तक सही ओपिनियन नही मिल पाती है।

उन्होंने साफ कहा कि कुछ अस्पताल जरूरत न होने पर भी मरीजों के आपरेशन कर रहे हैं लेकिन फोर्टिस के जालंधर में आ जाने के बाद लोगों को एक ऐसी ओपिनियन मिलने लगेगी, जिससे मरीजों के ऐसे अस्पतालों से छुटकारा मिल जाऐगा। उन्होंने बताया कि वह करीब 15 हजार आपरेशन करे चुके हैं। उनके मरीज जालंधर के साथ-साथ होशियारपुर, नवांशहर, फगवाड़ा व अन्य कई शहरों से आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उन्हें जालंधर में ही सुविधा मिल जाऐगी। मेट्रो अस्पताल के डॉ. विविन सिंह गिल ने कहा कि लोगों की डिमांड पर फोर्टिस ने उनके यहां ओपीडी शुरू करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि फोर्टिस के साथ यह करार एक वर्ष के लिए किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें