फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को जेल में हेरोइन पहुंचा रही थी, खुद पहुंची हवालात

Wed, 25 Dec 2013 11:02 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय बारादरी पुलिस की टीम ने कोर्ट कांप्लेक्स के निकट मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला व उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 30 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
विज्ञापन


हेरोइन को नए जूतों की जोड़ी की एड़ी में छिपाकर जेल में पहुंचाने की योजना थी लेकिन पुलिस ने इसका भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस टीम अब उस तस्कर की तलाश कर रही है, जिससे हेरोइन खरीदी गई थी।

एसीपी सेंट्रल जसबीर सिंह राय ने बताया कि बारादरी पुलिस की टीम ने नाकेबंदी कर रखी थी, इस बीच मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक व एक युवती पुलिस को देखकर घबरा गए और वापस मुड़कर भागने लगे। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। इनकी पहचान राजकुमार पुत्र कुलदीप सिंह निवासी अमरीक नगर, जतिंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी उपकार नगर, गुरप्रीत कौर पत्नी नितिन निवासी रस्ता मोहल्ला के तौर पर हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने गुरप्रीत के पास एक डिब्बे में जूतों का जोड़ बरामद किया, जिसके तलवे के नीचे काटकर हेरोइन के पैकेट छिपाए गए थे।

एसीपी सेंट्रल जसबीर सिंह के मुताबिक महिला पुलिस ने गुरप्रीत कौर से पूछताछ की तो उसने कहा कि उसका पति नितिन जेल में तस्करी के आरोप में बंद है। उसको अंदर हेरोइन पहुंचानी थी, जिसके लिए वह अदालत में पेशी के लिए आए एक कैदी को जूतों का डिब्बा देने जा रही थी ताकि पति नितिन तक हेरोइन पहुंच जाए। एसीपी के मुताबिक हेरोइन किशनपुरा के सन्नी नामक युवक से खरीदी गई थी, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें