फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने नेशनल हाईवे पर किया प्रदर्शन, जाम नहीं लगा पाए

Thu, 16 Jan 2014 10:38 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित प्रदर्शन में वीरवार को नेशनल हाईवे पर पार्टी के नेताओं व वर्करों ने कई बार जाम लगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उनको सफल नहीं होने दिया।
विज्ञापन


कांग्रेसियों के साथ नेताओं की कई बार तलखी भी हुई लेकिन पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेसी नेताओं को नेशनल हाईवे जाम करने ही नहीं दिया। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा कांग्रेसियों के धरने की वीडियोग्राफी भी करवाई गई थी। पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि नेशनल हाईवे जाम किया गया तो केस दर्ज किए जाएंगे।

पीएपी चौक पर प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रधान राजिंदर बेरी, पूर्व मंत्री अवतार हेनरी, प्रदेश के सचिव वरिंदर शर्मा, अनिल दत्ता, प्रदेश के नवनियुक्त सचिव खोसला, राजिंदर पाल सिंह राणा, जतिंदर सिंह बब्बूनीलकंठ, शैट्टी गोराया, मनमोहन सिंह राजू, रीटा शर्मा, महिला कांग्रेस की प्रधान डॉ. जसलीन सेठी समेत भारी संख्या में कांग्रेसी वर्कर पीएपी चौक पर पहुंचे। पुलिस ने पहले से सख्त इंतजाम कर रखे थे।
विज्ञापन


वहां एडीसीपी सिटी परमिंदर सिंह भंडाल की खास तौर पर ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिस ने बंदोबस्त ऐसे किए थे कि कोई भी प्रदर्शनकारी नेशनल हाईवे पर न जा सके। अनिल दत्ता व उनके बेटे अंगद दत्ता ने कई बार हाईवे पर जाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उनको सख्ती से रोक दिया। कांग्रेस के दबंग नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हेनरी ने भी अपने साथियों के साथ कोशिश की लेकिन एडीसीपी परमिंदर भंडाल ने उनको भी हाईवे तक पहुंचने से रोक दिया।

वहीं, कांग्रेस देहाती के प्रधान जगबीर बराड़ ने भी अपने साथियों के साथ होटल कंट्री इन होटल के बाहर मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया। पुलिस इन नेताओं को भी मुख्य मार्ग पर नहीं आने दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें