फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कैनिंग सेंटर सील, एक अस्पताल को नोटिस जारी

Mon, 25 Nov 2013 10:57 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉ. आरएल बस्सन द्वारा गठित टीम ने जिले के कई अस्पतालों व स्कैनिंग सेंटरों पर छापामारी कर जांच की।
विज्ञापन


इस दौरान कमल अस्पताल में काफी खामियां पाई गईं, जबकि खुशी स्कैनिंग सेंटर को विभाग की टीम ने सील कर दिया है।

जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. गुरमीत कौर दुग्गल, नकोदर के सीनियर मेडिकल अफसर पुष्कर कुमार, डॉ. अरुणा की टीम ने सोमवार को कई अस्पतालों व स्कैनिंग सेंटर की जांच की। टीम ने नकोदर स्थित कमल अस्पताल में जांच के दौरान रिकॉर्ड में काफी खामियां पाईं। इस कारण अस्पताल को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

वहीं, गुरु तेगबहादुर नगर स्थित खुशी स्कैनिंग सेंटर में काफी अनियमितताएं थी, जिस कारण उसको सील कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें