फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल स्कूल गेम्स के सेमीफाइनल में पंजाब

Wed, 18 Nov 2015 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
61वीं नेशनल स्कूल गेम्स में मेजबान पंजाब के धुरंधर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लड़कों की सर्कल स्टाइल कबड्डी के अंडर-19 व अंडर-17 ग्रुप में पंजाब ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन


हॉकी के अंडर-17 लड़के एवं लड़कियों के वर्ग में पंजाब सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स सरबजीत सिंह तूर ने कहा कि कबड्डी सर्कल स्टाइल अंडर-19 लड़कों के वर्ग में पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और विद्या भारती की टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं।

वहीं कबड्डी के अंडर-17 लड़कों में भी पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और गुजरात ने सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। उन्होंने कहा कि हॉकी लड़के अंडर-17 वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच में पंजाब ने चंडीगढ़ को 3-0 से और लड़कियों के वर्ग में पंजाब ने हरियाणा को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं गतका अंडर-19 लड़कियों के वर्ग में फ्री सोटी वर्ग में पंजाब ने पहला और चंडीगढ़ ने दूसरा स्थान हासिल किया। सिंगल सोटी अंडर-19 लड़कों के वर्ग में मेजबान पंजाब ने पहला, चंडीगढ़ ने दूसरा और सीबीएसई ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें