फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों के लिए जरूरी था सेस: बादल

Sat, 23 May 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तलवाड़ा/होशियारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पेट्रोल और डीज़ल पर सेस लगाने के सरकार के जायज ठहराते हुए कहा कि राज्य में बड़े स्तर पर चल रहे विकास कार्यों को प्रोत्साहन देने के लिए इसकी जरूरत थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वित्तीय बोझ पर श्वेत पत्र मांगने का नैतिक अधिकार नहीं है क्योंकि पंजाब पर वित्तीय बोझ डालने के लिए कांग्रेस पार्टी ही जिम्मेदार है।

मुख्यमंत्री शनिवार को नवनिर्मित आदर्श स्कूल के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सूबे के सर्वपक्षीय विकास और कल्याण के लिए वचनबद्ध है। जिसके लिए यह सेस लगाना समय की जरूरत है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ लगे होने के कारण जहां राज्य को विभाजन का अधिक संताप भोगना पड़ा, वहीं कांग्रेस ने राज्य की आर्थिकता को आतंकवाद के बुरे दिनों के दौरान केंद्र सुरक्षा बलों के खर्चे को सरकारी खजाने पर डालकर, अर्थव्यवस्था को बिल्कुल ही पटरी से उतार दिया।
विज्ञापन


इसके बाद केंद्र की कांग्रेस सरकार द्वारा दूसरे राज्यों को टैक्स रियायतें देने के कारण उद्योग राज्य में से पलायन कर गए। पंजाब के साथ कदम-कदम पर धक्का करने वाली पार्टी के प्रतिनिधि आज वित्तीय संकट का दोष अकाली भाजपा सरकार पर डाल रहे हैं।

जनाधार बढ़ाना लोकतांत्रिक हक
एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक पार्टी को अपना आधार बढ़ाने का अधिकार है और यदि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में अपना आधार मज़बूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है तो इसमें कोई एतराज नही है। बादल ने कहा कि आदर्श स्कूल इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणात्मक एवं सस्ती शिक्षा मुहैया करवाने में लाभकारी सिद्ध होगा।

बादल ने गांव रामगढ़ सीकरी में स्वयं सहायता ग्रुप के फूड प्रोसेसिंग यूनिट का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कंडी इलाके को राज्य के हर्बल हब के रूम में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें