फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए जूतों के लिए झगड़ा, सोते हुए बड़े भाई का गला रेता

Fri, 29 Nov 2013 10:48 PM IST
अमर उजाला, (दसूहा/होशियारपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले नए जूतों को लेकर हुए झगड़े के बाद शुक्रवार को 18 वर्षीय छोटे भाई ने 20 वर्षीय बड़े भाई की सोते वक्त गला रेत कर हत्या कर दी। वारदात कस्बे के मोहल्ला महाजनां की है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक महाजनां मोहल्ला निवासी मंगत राम ने इस बारे में पुलिस को इत्तला दी थी। पुलिस को दिए बयान में मंगत राम ने बताया कि उसके बड़े बेटे नीरज और छोटे बेटे करण के बीच दो दिन पहले नए जूतों को लेकर झगड़ा हुआ था। उस वक्त करण ने चाकू से नीरज पर वार किया था जिससे उसकी नाक पर चोट आई थी।

इसके बाद घरवालों ने दोनों को समझा बुझा कर मामला शांत करवा दिया था। हलवाई की दुकान पर काम करने वाला नीरज शुक्रवार को दोपहर खाना खाने घर आया और कुछ देर के लिए सो गया। इस दौरान करण ने चाकू से वारकर उसका गला रेत डाला जिससे नीरज की वहीं मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने करण को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन


एसएचओ प्रीतम सिंह ने बताया कि इस संबंध में आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक करण नशे का आदी है और वारदात के वक्त भी वह संभवत: नशा में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें