फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब हॉकी कोच द्रोणाचार्य अवार्डी ओलंपियन राजिंदर सिंह की कार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। शनिवार को चोरों ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की सुरक्षा तंत्र की धज्जियां उड़ाते हुए पंजाब हॉकी कोच द्रोणाचार्य अवार्डी ओलंपियन राजिंदर सिंह की कार चुरा ली। घटना शनिवार सुबह उस वक्त हुई, जब कोच राजिंदर सिंह स्टेडियम के भीतर खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रहे थे। इसका पता चलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया क्योंकि राजिंदर सिंह अंतराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

सुरजीत हॉकी सोसाइटी के सेक्रेटरी इकबाल संधू ने बताया कि हॉकी कोच स्टेडियम में खिलाड़ियों को कोचिंग देने आए थे। उन्होंने अपनी स्विफ्ट कार स्टेडियम के बाहर पार्किंग में खड़ी कर दी। इसके बाद वो जब वापस लौटने लगे तो कार गायब थी। इसके बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए स्टेडियम और आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने शुरू कर दी हैं, जिससे चोरों का कुछ सुराग हासिल किया जा सके। इसके साथ ही पुलिस ने कुछ संदिग्धों को राउंडअप करते हुए मामले में शामिल लोगों की तलाश शुरू कर दी है। एसीपी माडल टाउन हरविंदर सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें